MP Board Class 12th Chemistry Notes Chapter 6

Class 12 Chemistry Chapter 6  के लिए NCERT Solution General Principles and Processes of Isolation of Elements (तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम ) एक अनिवार्य अध्ययन सामग्री है । यहां दिए गए कक्षा 12 के रसायन विज्ञान अध्याय 6 PDF के इन समाधानों में पाठ्यपुस्तकों, NCERT की अनुकरणीय समस्याओं, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर हैं।

(Note- Iss Chapter se MP Board Exam ke liye sirf objective type qustion Ayyege isliye is chapter me qustion jada nahi diye gaye hai)

तत्वों के वियोजन के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रम विज्ञान और NCERT समाधानों में प्रदान किए गए कार्यपत्रक और अभ्यास आपको अध्याय तत्वों के वियोजन के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रम की अवधारणाओं को समझने में मदद करेंगे। इससे छात्रों को लंबे समय तक अवधारणाओं को याद रखने में मदद मिलेगी। छात्र General Principles and Processes of Isolation of Elements class 12 NCERT के Notes पर भी महत्वपूर्ण प्रश्न ले सकते हैं जो संशोधन के समय काम आते हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 12 वीं रसायन विज्ञान नोट्स अध्याय 6 तत्त्वों के निष्कर्षण के सिद्धान्त एवं प्रक्रम

Chapter – 6
तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत और प्रक्रम
(General Principles and Processes of Isolation of Elements)
 
प्रश्न -1) अयस्क किसे कहते हैं?
 
उत्तर – अयस्क :- जिन खनिजों से धातु सरलता पूर्वक कम खर्चे पर निकाली जा सकती है उन्हें अयस्क कहते हैं।
 
प्रश्न -2) खनिज किसे कहते हैं?
 
उत्तर – वे पदार्थ जिनका लाभदायक तथा आसानी से निष्कर्षण किया जा सकता है खनिज कहलाते हैं।
 
प्रश्न – 3) अधात्री किसे कहते हैं?
 
उत्तर -अयस्क में उपस्थित मिट्टी कंकड़ आदि की अशुद्धियां अधात्री कहलाती हैं।
 
प्रश्न -4) धातु कर्म किसे कहते हैं?
 
उत्तर – अयस्क से  धातु प्राप्त करने की विभिन्न  प्रक्रियाए धातु कर्म कहलाती है।
 
प्रश्न -5) सांद्रण किसे कहते है?
 
उत्तर – पीसे हुए अयस्क में से  अधात्री दूर करके अयस्क को सांद्र बनाने की प्रक्रिया सांद्रण कहलाती है।
 
प्रश्न -6) निस्तापन किसे कहते हैं?
 
उत्तर – अयस्क को वायु की उपस्थिति में गर्म करके ऑक्साइड में परिवर्तित करना निस्तापन कहलाता है।
 
प्रश्न -7) भर्जन किसे कहते हैं?
 
उत्तर – वायु की उपस्थिति में अयस्क को गर्म करके ऑक्साइड में परिवर्तित करना भर्जन कहलाता है।
 
प्रश्न -8) प्रगलन किसे कहते है? 
 
उत्तर – धातु ऑक्साइड को उच्च ताप पर अपचायित करके धातु को प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रगलन कहलाती है इससे धातु पिघली हुई अवस्था में प्राप्त होती है।
 
प्रश्न -9) धातुमल किसे कहते है?
 
उत्तर -अधात्री और गालक के साथ बना हुआ गलनीय पदार्थ जो धातु के ऊपर एक प्रथ्थक सतह बनाता है धातुमल कहलाता है।
 
प्रश्न -10) कॉपर के धातु क्रम में सिलिका की भूमिका समझाइए | 
 
उत्तर – कॉपर के धातु क्रम में सिलिका की भूमिका आयरन ऑक्साइड से क्रिया कर धातु मल बनाना है
 
प्रश्न -11) एलुमिनियम के धातु क्रम में  क्रायोलाइट की क्या भूमिका है ? 
उत्तर – 
  • लित ऐलुमिना का चालन बढ़ाने में |
  • ऐलुमिना का गलनांक कम करने में | 
प्रश्न -12) कॉपरमैट को सिलिका की परत चढ़े परिवर्तक में क्यों रखते हैं ? 
 
उत्तर – FeSiO3 धातु मल के रूप में उपस्थित FeS के निष्कर्षण के लिए | 
 
प्रश्न -13) कॉपर एवं लोहे के प्रमुख तीन अयस्कों के नाम व सूत्र लिखिए |
 
उत्तर – कॉपर के अयस्क- 
  • कॉपर पायराइटीज (CuFeS2) 
  • कॉपर ग्लांस (Cu2S)
  • क्यूपराइट(Cu2O)
 लोहे के अयस्क- 
  • हेमैटाइट  (Fe2O3)
  • मैग्नेटाइट (Fe3O4)
  • आयरन पायराइटीज (FeS2)

Download NCERT Solutions Class 12 Chemistry Chapter 6 PDF:- Download Here

2 thoughts on “MP Board Class 12th Chemistry Notes Chapter 6”

Leave a Comment